Trending

Mumbai News : प्रकृति के साथ प्रगति’ विषयक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

Naya Savera Network

मुंबई। एच. एस. एन. सी. विश्वविद्यालय के घटक के. सी. महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग और जीवशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रकृति के साथ प्रगति’ विषयक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में स्वागतकीय वक्तव्य प्राचार्य प्रो. तेजश्री शानभाग ने दिया। एच. एस. एन. सी. विद्यापीठ की कुलपति कर्नल प्रो. हेमलता बागला ने अपने उद्बोधन में ‘प्रकृति के साथ प्रगति’ के महत्त्व को विविध उदाहरणों के माध्यम से रेखांकित किया। संगोष्ठी के प्रमुख वक्ता आई.सी.टी. मुंबई के कुलगुरु प्रो. अनिरुद्ध पंडित सर ने अपने ओजस्वी, यथार्थपरक एवं प्रमाणिक उद्बोधन से सभी के मन मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ा। आभार ज्ञापन संगोष्ठी के संयोजक प्रो. राजेश सामंत ने किया। इस संगोष्ठी में यू.एस. आर्मी रिसर्च लॅब, मेरीलॅड अमेरिका के प्रो. आश्विनीकुमार श्रीवास्तव, पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो. योगेश रावल, नेशनल सोल्युशन के संस्थापक डाॅ. अजित गोखले, अमलान रिव्हर काॅर्प के सीईओ श्रीजन तायडे तथा केली विश्वविद्यालय, लंदन के वरिष्ठ व्याख्याता डाॅ. अभिषेक बहल ने मार्गदर्शन किया। संगोष्ठी के दौरान पी-एचडी के शोधािर्थयों ने ‘प्रकृति के साथ प्रगति’  विषय पर केंद्रित कुल 14 शोध पत्रों का वाचन एवं 12 शोध पत्र केंद्रित पोस्टरों का प्रदर्शन किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!