अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बटाऊबीर चौराहे के पास से भीमप्रकाश पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम छिटकापुर, थाना बदलापुर, जौनपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना बदलापुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 298/26, धारा 69 बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार
और कांस्टेबल राजन यादव शामिल रहे।
और कांस्टेबल राजन यादव शामिल रहे।
