Trending

Jaunpur News : सराफा व्यवसाई को लूटने का प्रयास विफल

Naya Savera Network

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बोलेरो से आए थे बदमाश, तीन पकड़े गए

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया। व्यवसायी के शोर मचाने पर बाजारवासियों ने दिलेरी दिखाते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार रविवार की अपराह्न लगभग 3:00 बजे एक बोलेरो में 5 लोग गोपालापुर पुरानी बाजार निवासी दिनेश बरनवाल की सर्राफा की दुकान पर पहुंचे। अपने को इनकम टैक्स का अधिकारी बताते हुए परिचय पत्र दिखाया। सभी ने जांच के नाम पर दुकान के लॉकर में रखें सोने चांदी के गहनों को बाहर निकलवाया और उसे एक बैग में भर लिया। विरोध करने पर दिनेश बरनवाल एवं उनकी पत्नी की पिटाई भी किया। पिटाई के बाद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाय की लाइसेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में ले लिया। इससे सराफा व्यवसाई को शक हुआ। पति पत्नी ने दुकान के अंदर से ही चिल्लाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दुकान के सामने तेजी के साथ जुटने लगे और बदमाशों को ललकारना शुरू किया इसके बाद दो बदमाश पैदल ही भाग खड़े हुए। लोगों ने दौड़ाकर तीन बदमाशों को बोलेरो समेत पकड़ लिया। सूचना पर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने ले गई । पुलिस ने बोलेरो के नंबर को चेक किया तो वह बाइक का  निकला।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!