Trending

Jaunpur News : बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर में अभिविन्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन।

Naya Savera Network

जलालपुर, जौनपुर। बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए बीते गुरुवारको  अभिविन्यास(Orientation) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.ए., बी.एस-सी एवं एम.ए. के नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश चंद कसेरा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अभिविन्यास कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विषय चयन, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों अवसरों एवं महाविद्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। डॉ. जगत नारायण सिंह ने अनुशासन, संघर्ष तथा जीवन में निरंतर परिश्रम के महत्व पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अनुशासित एवं संघर्षशील विद्यार्थी ही अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। प्रो. प्रतिभा सिंह ने विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र विषय की उपयोगिता एवं वर्तमान समय में उसके बढ़ते महत्व से अवगत कराया। डॉ. अंशुमान ने हिन्दी विषय के अध्ययन की आवश्यकता तथा उसके व्यापक स्वरूप पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. उज्ज्वल सिंह ने हिन्दी भाषा एवं साहित्य की उपयोगिता तथा रोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रो संजय नारायण ने खेलों के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक विकास में उनकी भूमिका तथा बी.पी.एड. से संबंधित रोजगार एवं सेवा अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन, ऊर्जा संरक्षण तथा महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नियमित उपस्थिति के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि छात्र जीवन में कक्षा में नियमित उपस्थिति ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवीन ज्ञान अर्जित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से सभी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डॉ. अखिलेश चंद्र सेठ ने NCC में उपलब्ध अवसरों तथा अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे, डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!