Trending

Jaunpur News : दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

Naya Savera Network

पूर्वांचल विवि में कल होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह में अब महज दो दिन शेष हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जी जान से जुटा हुआ है।

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मुख्य अतिथि के रूप में प्रस्तावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा,प्रोटोकॉल, यातायात, पार्किंग, अतिथि सत्कार और परिसर के सौंदर्यीकरण से लेकर मंच और बैठने की व्यवस्था तक प्रत्येक बिंदु पर काम तेजी से पूरा कि
या जा रहा है। 26 जुलाई को समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया जाएगा, जिसमें मंच संचालन से लेकर शोभायात्रा और अन्य व्यवस्थाओं को वास्तविक कार्यक्रम की तरह परखा जाएगा। कुलपति प्रो वंदना सिंह और कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को भी परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल, मंच, पंडाल, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, उपाधिधारकों के लिए निर्धारित स्थान, शोभायात्रा मार्ग, प्रतीक्षा कक्ष और प्रवेश-निकास व्यवस्था को देखा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।समारोह स्थल पर अतिथियों और उपाधिधारकों के बैठने की व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है। स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए अलग व्यवस्था, उपाधि और पदक वितरण, मंच संचालन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं की भी तैयारी की जा रही है।

अतिथियों के स्वागत से लेकर उनके कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने और वापसी तक की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मार्ग और पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। परिसर के सौंदर्यीकरण के तहत मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल के सामने करीब 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में कोलकाता से मंगाई गई मैक्सिकन घास बिछाई गई है। छात्रावास क्षेत्र में 50 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए हैं। समारोह की तैयारियों के लिए गठित 53 से अधिक समितियां अपने-अपने दायित्वों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। कुलपति और कुलसचिव लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। 26 जुलाई की फुल ड्रेस रिहर्सल में सभी समितियों की तैयारियों को एक साथ परखा जाएगा, ताकि समारोह में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!