जौनपुर। वन्दन योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद जौनपुर में अवस्थित
श्री रामजानकी मन्दिर में अवस्थापना सुविधाओं के कार्य हेतु 01 करोड़ 34 लाख
की परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव द्वारा किया गया। राज्यमंत्री ने सर्वप्रथम मन्दिर परिसर में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार
के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया। उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का
व्यवस्थित विकास किया जा रहा है। वन्दन योजना के तहत इस मन्दिर में 1.34 करोड़
की लागत से श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इससे मन्दिर परिसर का सौन्दर्यीकरण होगा और जौनपुर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि
जौनपुर की जनता की आस्था का यह केन्द्र अब भव्य रूप लेगा। राज्य सरकार द्वारा
दिए गए इस उपहार के लिए हम मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा मन्दिर परिसर का सौन्दर्यीकरण एवं विकास होगा। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दक्षिणी कमलेश निषाद तथा संचालन सभासद नंदलाल यादव ने किया।
मौके पर सुनीत प्रकाश श्रीवास्तव पिंटू, अतुल सिंह काका, अरुण सिंह, कमल सिंह, गिरीश कुमार सिंह पप्पू, अतुल श्रीवास्तव, गौरव जयसवाल, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, बसंत प्रजापति, संतोष मौर्य, माधुरी गुप्ता , मिलन श्रीवास्तव , संदीप व सुप्रतीक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
