Trending

Jaunpur News : अपना दल कमेरावादी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Technical Team

मछलीशहर, जौनपुर। अपना दल कमेरावादी की मडियाहूं विधानसभा की समीक्षा बैठक जोगापुर टावर के पास सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सलाहकार पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पिंडरा राजेश पटेल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज रहे। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश सरोज ने किया। मुख्य रूप से जिला महासचिव नंदलाल पटेल एवं विधानसभा अध्यक्ष मडियाहूं श्यामराज पटेल को मनोनीत किया गया। 9 मई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली यूसीजी अधिनियम 2026 लागू कराने के समर्थन में जनपद से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी को पहुंचने के लिए आह्वान किया गया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष व्यापार मंच वाराणसी विनोद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सिंगार पटेल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रेश पटेल, जिला सचिव तेज लाल पटेल, महिला मंच जिलाध्यक्ष रागनी गौतम, जिला सचिव सुनील विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर कमलेश यादव, अशोक पटेल, राम अचल पटेल, संजय पटेल, अजय पटेल, भगत पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!