Trending

Jaunpur News : जौनपुर के लाल जितेन्द्र झा को मुख्यमत्री ने किया सम्मानित

Technical Team
लखनऊ। जनपद के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित रश्मिरथी पर्व पर गायक व अभिनेता जितेन्द्र झा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। बता दें कि रश्मिरथी नाटक में जितेन्द्र झा ने अर्जुन का किरदार निभाकर सबको भाव—विभोर कर दिया। जबश्री कृष्ण ने कहा— क्या देखते हो अर्जुन, कर्ण का प्रहार करो। इस पर अर्जुन किरदार में जितेन्द्र झा ने कहा कि नरोचित किंतु क्या यह कम होगा मालिन नहीं क्या इससे धर्म होगा। अन्त में अर्जुन को कर्ण का वधन करना ही पड़ा। इस नाटक को स्वयं मुख्यमंत्री जी ने बैठकर देखा। साथ ही हर दृश्य पर ताली बजाकर कलाकारों का स्वागत किया। अंत में जितेन्द्र झा के साथ सभी कलाकारों का भी सम्मान किया किया। बता दें कि जितेन्द्र झा जौनपुर के निवासी हैं जो उत्तर प्रदेश के अलावा मुम्बई में अपने अभिनय से एक लकीर खींच दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!