Trending

Jaunpur News : सरकारी अभिलेख फाड़ने पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Technical Team

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बसहटा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी के साथ गाली—गलौज करने तथा सरकारी अभिलेख फाड़ने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उक्त गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी हिमांशू सिंह ने संचारी रोग अभियान के तहत सफाईकर्मी अशोक कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार द्वारा नाली की साफ सफाई करवाई जा रही थी तथा आईजीआरएस के निस्तारण हेतु जाँच किया जा रहा था, उसी समय सत्येंद्र गौतम पुत्र शेर बहादुर अपने अज्ञात साथी के साथ आकर ग्राम विकास अधिकारी तथा सफाई कर रहे कर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिया तथा सफाई कर्मियों के मारपीट कर भगा दिया जिसकी लिखित सूचना ग्राम विकास अधिकारी ने कोतवाली मछलीशहर में दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!