Trending

Jaunpur : जीबी बैठक के साथ जेडवीपी की प्रथम विजिट सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा आयोजित GB Meeting में Zone Vice President (ZVP) की प्रथम आधिकारिक विज़िट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में संगठन के वर्तमान कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
संस्थाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने सभी पूर्व अध्यक्षों सहित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह ट्रेनिंग पूरे वर्ष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी LGB Members को उनके पोर्टफोलियो के अनुसार कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी प्रदान किया।
वहीं जोन ट्रेनर विनायक गुप्ता ने संगठन की अब तक की कार्यप्रणाली एवं वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा किया। साथ ही बताया कि कौन-कौन से प्रोग्राम पूरे हो चुके हैं, कौन से शेष हैं तथा आगे किन योजनाओं पर कार्य करना है। साथ ही यह भी बताया कि भविष्य में कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सराहनीय किस प्रकार बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन सेक्रेटरी वंशिका सिंह ने किया जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, मीरा अग्रहरि, संगीता सेठ, मीनू बरनवाल, सरिता निगम, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, ज्योति शाह, पुष्पा सेठ, चंदा बरनवाल, लक्ष्मी गुप्ता, रोशनी केसरवानी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम निदेशक ममता कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!