Jaunpur : ​मिशन शक्ति में महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

अजय पाण्डेय @ जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में बुधवार को महिला सशक्तिकरण का संदेश बुलंद किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी और महिला व बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन हुआ। पुलिस लाइन से रवाना हुई रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। रैली के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाया गया जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव जागृत हो सके।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post