Trending

Jaunpur : काशी नीर प्लाण्ट का हुआ भव्य उद्घाटन

टीम संचार सेतु

आशीष मौर्य @ नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चकईपुर जयसिंहपुर गांव में काशी नीर शुद्ध पेयजल प्लांट का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह एवं रामपुर ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह द्वारा उद्घाटित इस कार्यक्रम का आयोजन पायनियर एग्रो के तत्वावधान में हुआ।
इस दौरान प्लांट के प्रोपराइटर मनोज उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, संदीप उपाध्याय और बिपिन उपाध्याय ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। अंतरराष्ट्रीय गायक राकेश तिवारी, अंतरराष्ट्रीय गायिका गीतांजली मौर्या, पारुल नंदा, एंकर इं. विनय मौर्य एवं प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान सभी कलाकारों और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
वहीं मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह ने कहा कि शुद्ध पेयजल आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस तरह के प्लांट ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास में ऐसे प्रयासों को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर नेवढ़िया थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी, समाजसेविका रेखा पांडेय, नितेश उपाध्याय, शशि प्रकाश सिंह, राजेश दुबे समाजसेवी महाराष्ट्र, ग्राम प्रधान राजेश यादव, विनोद सिंह, धिरेंद्र सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!