Trending

Jaunpur News : ​लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने बनायी 'नेकी की दीवार'

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के तत्वावधान में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों के लिए चलाया गया सेवा अभियान सराहनीय रूप से संपन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत 385 जरूरतमंदों को कम्बल, 980 लोगों को वस्त्र वितरित किये गये जबकि नेकी की दीवार के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई गई। इस पहल का उद्देश्य ठंड से बचाव के साथ समाज के कमजोर वर्ग को सम्मानजनक राहत प्रदान करना रहा।
सेवा अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया गया। शिविर में 242 लोगों की डायबिटीज जांच की गई तथा सैकड़ों लोगों ने ब्लड प्रेशर जांच कराकर संस्था की सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉली जोशी जो समाजसेविका हैं, का भी सहयोग मिला। क्लब की बोर्ड मेम्बर सुनीता अग्रवाल, बुलबुल अग्रहरी, कामिनी पाण्डेय ने कार्यक्रम की रूप—रेखा देखी। लायंस के जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी दिया तो सचिव आराधना अग्रवाल ने सभी के लिये आभार व्यक्त किया।
अन्त में क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने सभी दानदाताओं व सदस्यों के प्रति आभार जताते हुये भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर नूपुर अग्रहरि, सपना गुप्ता, दीपिका गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सीमा अग्रहरि, नेहा अग्रहरि, सुमिता अग्रहरि, निवेदिता जायसवाल, अंशिका, संजना, हर्षिता, जयसिंह, आनंद अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!