Trending

Jaunpur News : भारत विकास परिषद ने जरूरतमन्दों को दिया कम्बल व ऊनी टोपी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा द्वारा शाखाध्यक्ष सतेंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में वनवासी कल्याण सहायतार्थ कड़ाके की ठंड में दीन-असहाय एवं नन्हे बालक-बालिकाओं को कंबल एवं ऊनी टोपी का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य गतिविधि संयोजक (सेवा) प्रमुख प्रदीप जायसवाल के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।
कंबल वितरण कार्यक्रम सिटी स्टेशन, रोडवेज, उर्दू बाजार सहित आस—पास के क्षेत्रों में रात्रि 11 बजे, लगभग 11 डिग्री तापमान में आयोजित हुआ। उक्त अवसर पर जिला समन्वयक डा. प्रेम संतोषी, पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार, सचिव संतोष अग्रहरि, अतुल सिंह, आशुतोष पाठक, दीपक केशरी, कृष्ण कुमार सहित परिषद के अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरन्तर जारी रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!