Trending

Jaunpur News : ​कलेक्ट्रेट में हुआ 5वां सुशासन सप्ताह—2025 का आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर (प्रशासन गांव की ओर-2025) कार्यक्रम के अंतर्गत 5वां सुशासन सप्ताह-2025 का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह, वर्तमान जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान ने श्री वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
पूर्व जिलाधिकारी श्री सिंह ने अटल जी के चरणों में प्रणाम करते हुये कहा कि सुशासन सप्ताह-2025 में सम्मिलित होकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। किसी भी पद पर रहते हुए यदि अधिकारी स्वयं को एक सामान्य नागरिक की तरह समझकर समस्याओं का निस्तारण करे, वही सच्चा सुशासन है।
जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि श्री वाजपेयी ने समर्पित भाव से देश के विकास के लिए कार्य किया। शासन द्वारा उनके जन्मदिवस पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर व्यापक रूप से जनसेवा एवं जनशिकायत निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
विभिन्न विभागों द्वारा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, समस्त प्रकार की पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी, भूमि विवाद निस्तारण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले 1 वर्ष 2 माह में लगभग 80 हजार से अधिक निर्विवाद प्रकरण दर्ज कराकर निस्तारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री के विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वाधिक शिकायतें दर्ज कराते हुए उनका निस्तारण किया गया है।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत शैलेन्द्र सिंह सहित कई कर्मचाकारियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत तहसील मड़ियाहूं के ग्राम मढी निवासी मृतक विकास पटेल पुत्र कमलेश पटेल की माता बसंती पटेल को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!