Trending

Jaunpur News : ​विश्व कप जीतने पर अजोसी गांव में बंटीं मिठाइयां, मना जश्न

टीम संचार सेतु
सिकरारा, जौनपुर। बीती रात देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अहम दिन रहा। महिला विश्व कप जीतने पर देश भर में उत्सव का माहौल रहा। इसी क्रम में सिकरारा क्षेत्र के अजोसी गांव निवासी महिला क्रिकेटर राधा यादव के गांव में विश्व कप जीतने पर क्रिकेट प्रेमियों ने गर्मजोशी से जश्न मनाया। गांव में स्थित महावीर धाम मंदिर पर राधा के भाई मनोज यादव के साथ गांव के सूरज यादव, लालमणि यादव, पंधारी यादव, ललई यादव, शुभम मिश्रा, नानक माली, संजय माली, छोटू यादव आदि ने एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर  खुशी जाहिर किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!