Trending

Jaunpur News : ​शिवेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष एवं श्रेयश जायसवाल सचिव निर्वाचित

टीम संचार सेतु
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर युवा का वार्षिक चुनाव/चयन कार्यक्रम अध्यक्ष अवनीश केशरवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जहां सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी आकाश केशरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ, मंडल अधिकारी गौरव सेठ, कृष्ण कुमार जायसवाल एवं संजय गुप्ता की नामांकन समिति ने सभी नामांकित सदस्यों के साक्षात्कार लिये गये।
अध्यक्ष पद हेतु शिवेंद्र गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव, सचिव पद हेतु श्रेयश जायसवाल, प्रभात भाटिया, स्वतंत्र मौर्य तथा उपाध्यक्ष पद हेतु अभिषेक मौर्य के नाम आये। तत्पश्चात सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए शिवेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव पद हेतु प्रभात भाटिया एवं स्वतंत्र मौर्य ने अपना समर्थन श्रेयश जायसवाल को दिया जिसके फलस्वरूप श्रेयश जायसवाल सचिव निर्वाचित हुये। उपाध्यक्ष पद हेतु अभिषेक मौर्य को चुना गया। इसके उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा प्रभात भाटिया को कोषाध्यक्ष एवं स्वतंत्र मौर्य को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए। संस्था एक परिवार की भांति होती है जिसे साथ लेकर आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने जेसी आस्था पाठ की प्रत्येक पंक्ति को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में मंडल अधिकारी गौरव सेठ, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश केशरवानी ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामना दिया।
इसी क्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2026 में जेसीआई जौनपुर युवा को जनपद की सर्वश्रेष्ठ संस्था बनाने हेतु वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में संस्था अपना सर्वोत्तम योगदान देगी।
इस अवसर पर रश्मि केशरवानी, दीक्षा अग्रहरि, जूही वर्मा, अभिषेक बैंकर, शिखर माहेश्वरी, आबिश इमाम, गौतम सेठ, शैंकी प्रधान, शुभम साहू, राहुल प्रजापति, सुमित साहू, सूरज सेठ, प्रियांशु साहू, निखिल श्रीवास्तव, हर्षित केशरी सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। अंत में नवनिर्वाचित सचिव श्रेयश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!