Trending

Jaunpur News : ​प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

टीम संचार सेतु

मड़ियाहूं, जौनपुर। विद्यालयों के विलय के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष डॉ अरूण सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों ने मड़ियाहूं विधायक डॉ आरके पटेल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों की बढ़ती दूरी, रसोइयों का रोजगार छीनने और विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए प्रधानाध्यापक के पद समाप्त करने का उल्लेख करते हुए इस आदेश को वापस लेने का हवाला दिया। इस अवसर पर रवि चन्द यादव, अनुराग तिवारी, संतोष सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा, कमलेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!