Trending

Jaunpur News : पशु क्रूरता एवं गैंगेस्टर के वांछितों को सुजानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल गयी जब स्थानीय क्षेत्र के गौ तस्कर तथा गैंगेस्टर एक्ट के 3 आरोपित पकड़े गये। वांछितों में रामचन्द्र उपाध्याय पुत्र रामराज उपाध्याय, रत्नेश उपाध्याय एवं अभिषेक उपाध्याय पुत्रगण रामचन्द्र उपाध्याय निवासीगण ग्राम पढुवा थाना सुजानगंज हैं जिनको थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उ.नि. बृजेश मिश्रा, उ.नि. आनन्द राय, उ.नि. धनई प्रसाद, उ.नि. विद्यासागर, उ.नि. अक्षय लाल यादव, उ.नि. घनश्याम सिंह, हे.का. मानस तिवारी, हे.का. तीर्थराज यादव, हे.का. अजीत यादव, हे.का. जितेन्द्र कुमार, हे.का. सतीश चन्द्र, का. शिवशंकर यादव, का. अनिल गौड़, का. संजीव कुमार, का. अजय कुमार, म.आ. पल्लवी सिंह ने मिलकर गिरफ्तार किया। अभियुक्त रामचन्द्र उपाध्याय के ऊपर जौनपुर के विभिन्न थाना से लेकर वाराणसी के बड़ागांव थाना में भी पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है जिस पर सुजानगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हैं। साथ ही दो अन्य आरोपित रत्नेश उपाध्याय तथा अभिषेक उपाध्याय के ऊपर सुजानगंज थाने में पशु क्रूरता तथा गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर मेरे द्वारा अपनी टीम के साथ इसके घर पर छापा मारकर पशु तस्कर तथा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आगे की कार्यवाही हेतु आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!