Trending

Jaunpur News : ​ संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव में बुधवार शाम एक खेत में पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अभयराज का 26 वर्षीय पुत्र अमृत लाल का शव घर से थोड़ी दूर स्थित एक खेत में चिलबिल के पेड़ के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना मिलते पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
अपराध निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। प्रथम दृष्टिगत जांच से पता चलता है कि पेड़ पर एक रस्सी भी लटकी हुई है जिससे यह प्रतीत होता है कि युवक ने आत्महत्या कर लिया था जिसका शव किसी ने नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या या आत्महत्या का पुष्टि हो पायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!