Trending

Jaunpur News : ​सेवायोजन कार्यालय में 7 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

टीम संचार सेतु

जौनपुर। निदेशक सेवायोजन उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस में 7 जुलाई को प्रातः 10 बजे रोजगार मेला का होगा जहां निजी क्षेत्र की महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस द्वारा विद्युत विभाग में (मीटर लगाने) हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण है।आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन किया जायेगा। अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुये पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0 प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करेंगे। साथ ही सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील भी की गयी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!