Trending

Jaunpur News : ​ ​हत्या की आशंका पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

टीम संचार सेतु

सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार में बुधवार दोपहर आक्रोशित ग्रामीण ने जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। आधे घंटे बाद लोगों को जाम से राहत मिली। मालूम हो कि कोठवार घनघनुवां गांव के प्राइवेट बिजलीकर्मी की मौत साजिशन हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने अपराह्न करीब 2 बजे सिद्दीकपुर चौराहे पर पहुंचकर जौनपुर—शाहगंज मार्ग को चक्काजाम कर दिया और गुलशन के साथियों पर मुकदमा पंजीकृत कराने तथा मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ भीड़ को तितर—बितर करने के प्रयास किये लेकिन जामकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। मौके पर क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने पहुंचकर लोगों को समझा—बुझाकर किसी तरह शांत किया। पीड़ित को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया जिसके आधे घंटे बाद जाम खुल गया। सके बाद आवागमन शुरू हुआ। वहीं क्षेत्राधिकारी श्री कुशवाहा ने बताया कि चक्काजाम को खत्म करा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही तय हो पाएगा की घटना हत्या थी या हादसा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!