Trending

Jaunpur News : ​ ​गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछितों को सुजानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र सिंह मय टीम उ.नि. आनन्द राय, का. मानस तिवारी, का. संजीव कुमार सहित अन्य द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट थाना सुजानगंज में वांछित अभियुक्त गुल्लू पुत्र सुरेन्द्र नट निवासी ग्राम चौरी थाना जलालपुर एवं बबलू पुत्र टुडी निवासी ग्राम मझगवाँ कला थाना जलालपुर को मिली सूचना पर बुधवार को बराई मोड़ से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुजानगंज श्री सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!