Trending

Jaunpur News : ​ ​ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिये गम्भीर समस्या है: कमलेश

टीम संचार सेतु

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां प्रदेश महासचिव कमलेश यादव में ग्लोबल वार्मिंग से सम्बंधित कई बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए एक गम्भीर समस्या का रूप ले चुकी है। ग्लेशियर पिघलने की वजह से लगातार समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। मौसम परिवर्तन के साथ ही पृथ्वी पर रेगिस्तान की बढ़ोत्तरी हो रही है। पीने के पानी की कमी जैसी तमाम घटनायें सामने आनी शुरू हो चुकी हैं। कार्बन डाईऑक्साइड, मिथेन, नाईट्रस ऑक्साइड जैसी गैसों की अधिकता से ओजोन परत का क्षरण हो रहा है जिसके कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में पृथ्वी पर जीवन का संकट उत्पन्न हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए सरकारी-ग़ैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही देश के हर एक नागरिक को जहाँ भी मौक़ा लगे खूब पेड़ लगायें। अनावश्यक विद्युत उपयोग से बचना, जीवाश्म ईधनों के बजाय हमें अन्य ऊर्जा संसाधनों के उपयोग पर ज़ोर देना चाहिये। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को हम सबको बहुत ही गम्भीरता से लेना चाहिये और इसके रोकथाम के लिए अपने स्तर से सहयोग करना चाहिये।
गोष्ठी में अखिलेंद्र यादव, अनिलदीप चौधरी, नन्द लाल, नितिन कुमार, अरुण यादव, जुगेश चन्द्र, सचिन यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, बलराम यादव, ओंकार यादव, विनय, धीरज, अच्छे लाल यादव, यशवन्त राव, मुकेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!