Trending

Jaunpur News : सियावती मेमोरियल ट्रस्ट व मानव मन्दिर मिशन ट्रस्ट ने जरुरतमन्दों में वितरित किये जूते

टीम संचार सेतु

तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के नेतृत्व में फरीदाबाद ग्रामसभा के पूरा कोदई में स्थित त्रिलोचन नाथ फार्म हाउस पर मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य रामचंद्र महाराज के निर्देश पर 200 जरूरतमंदों के बीच में जूता का वितरण किया गया। महिला एवं पुरुष सभी के लिए जूते वितरित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ सियावती त्रिपाठी एवं स्व. त्रिलोचन नाथ त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथि सौरभ मिश्र (जिला समरसता प्रमुख VHP) ने कार्यक्रम के सन्दर्भ में विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों को सजावटी मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक चंदन त्रिपाठी ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अन्त में आये सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति कार्यक्रम आयोजक एवं ट्रस्ट के संस्थापक चंदन त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सर्वेश त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, रत्नाकर, शिवम् त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!