Trending

Jaunpur News : द्वारचार के समय कूलर का हवा लेने में गांव के युवकों ने बरातियों को पीटा

टीम संचार सेतु

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरीरामपुर गांव में कूलर का हवा अपनी ओर करने के लिए गांव के युवकों ने बरातियों व रिश्तेदारों को जमकर पीटा। पिटाई में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी की गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अच्छे लाल प्रजापति की बेटी की शादी थी। बारात भगीरथपुर गांव से आई थी। द्वार चार के समय मंच पर कलाकारों द्वारा झांकी की प्रस्तुति की जा रही थी। उसी दौरान बारात आने पर घरातियों द्वारा कूलर व पंखा बरातियों की तरफ किया जाने लगा तो वहां पहले से ही बैठे ग्रामीण युवक उसका विरोध करने लगे। आरोप है कि ग्रामीण युवकों ने लाठी—डंडे से पिटाई कर दी जिससे बरात पक्ष के उमेश प्रजापति व दो अन्य रिश्तेदार गुड्डू व लालू को भी चोट लगी। घरातियों ने सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया तो विवाह शकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस रात भर बैठी रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!