Jaunpur News : ​वहनीयता से ही व्यवसाय को गति और दिशा : मनोज साहू

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध विभाग के बी.बी.ए. के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण के तहत छात्रों ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गिडा )स्थित एस.डी. इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड का खाद्य पैकेजिंग निर्माण इकाई का भ्रमण किया। यह कंपनी अनेक प्रकार की खाद्य पैकेजिंग की उत्पादों का निर्माण करती है। इनमें टेक अवे कांटेनर्स, आईएमएल कांटेनर्स, ग्लासेज, डेरी पॉट, ट्राई पॉट, कॉम्बो मील बॉक्सेस, विज़न कांटेनर्स, ह्यासिंथ बकेट्स आदि शामिल है।
छात्रों को सम्बोधित करते हुए कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी निदेशक मनोज साहू और ने छात्रों को कंपनी के उत्पाद की उत्कृष्ठ बनाने की कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया। साथ ही कहा कि वहनीयता ही किसी भी व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य होनी चाहिए। वहनीयता ही व्यवसाय को गति और दिशा प्रदान करती है जिससे संघठन को लक्ष्य प्राप्ति होती है।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि कंपनी वहनीयता की दर्शन अपने व्यवसाय आचरण में भी अनुसरण करती है। कंपनी अपने निर्माण प्रक्रिया में कचरा कम करना, कम ऊर्जा का खपत, उन्नत उत्पाद गुणवत्ता, चक्रीय अर्थव्यवस्था, ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाना आदि का कार्यान्वयन करती है। कंपनी के प्लांट हेड धनंजय श्रीवास्तव ने छात्रों को कंपनी की विनिर्माण इकाई का दौरा कराया एवं उत्पादन के अनेक प्रक्रियाओं का जानकारी दिया।
व्यवसाय प्रबंध विभागाध्यक्ष प्रो. मुराद अली ने कहा कि सिद्धांतिक शिक्षा को ऐसे इकाई की भ्रमण से प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आशा जतायी कि आगामी वर्षों में विश्वविद्यालय के प्रबंधन व्यवसाय के विद्यार्थियों को  कंपनी में प्रशिक्षण करने का अवसर मिलेगा। प्रो. मुराद अली ने मनोज साहू को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं समरीन तबस्सुम ने धन्यवाद ज्ञापन ने दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post