Trending

Jaunpur News : एस एस पब्लिक स्कूल, सिद्दीकपुर, जौनपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया वन महोत्सव कार्यक्रम

Naya Savera Network

आज दिनांक 03.07.2026 को वन महोत्सव अभियान कार्यक्रम एस एस पब्लिक स्कूल, सिद्दीकपुर, जौनपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शालिनी चौरसिया (वन क्षेत्राधिकारी जौनपुर) प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती और बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्यपण करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद प्रधानाचार्या महोदया ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद  स्कूल के छात्रों के द्वारा रैली, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वृक्ष की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के बारे में सम्बन्धित सभी नियमों का विस्तार से वर्णन करते हुए उसके उपयोगिता के बारे में विद्यालय के सभी छात्रों एवं मौजूद शिक्षकों को अवगत करवाया। मुख्य अतिथि नेे छोटे-छोटे पौंधे प्रधानाचार्या एवं छात्रों को भेंट किया। अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने भी पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के लिए छात्रों को शपथ दिलवायी और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह के सहयोग के द्वारा यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!