Trending

Jaunpur News : ​अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत लोगों को चौकियां धाम में दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

टीम संचार सेतु

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में स्थित शीतला मंदिर के महंत विवेकानंद पन्डा व मोनी पन्डा की अध्यक्षता में विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए मंदिर प्रांगण में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गयी। इस मौके पर एक्टर आशीष माली ने कहा कि देश में हुई बहुत बड़ी प्लेन दुर्घटना आज तक हम लोगों के सामने नहीं हुआ था। जो हम लोगों ने देखा एवं अखबारों में टीवी और सोशल मीडिया पर देखा, उससे रोंगटे खड़े हो गये। मां शीतला से यही प्रार्थना है कि उस परिवार को दुःख के समय सहन शक्ति दें। जब तक उनकी सांसों में सांस रहे तब तक उनको मजबूती प्रदान हो। एक नई ऊर्जा मिले ताकि वह कभी ना टूटे और मारे गये लोगों को अपने चरणों में स्थान दें। शोकसभा में राजू माली (भगत), लड्डू त्रिपाठी, रवि गिरी, तनिष्क गिरी, रंजीत मोदनवाल, गुड्डू त्रिपाठी, बृजेश माली सहित पूरा पंडा परिवार मौजूद रहा। ज्ञात हो कि अहमदाबाद में बीते 12 जून की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद विमान क्रैश हो गया था। गुजरात के अहमदाबाद से प्लेन सवार 241 लोगों की मौत हुई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!