Trending

Jaunpur News : ​नीट यूजी—2025 में जौनपुर से प्रखर का हुआ चयन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नीट यूजी—2025 के घोषित परिणाम में जौनपुर के होनहार का नाम आने से जहां परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं उन्होंने परिवार सहित पूरे जनपद का मान—सम्मान बढ़ा दिया। बता दें कि बुढ़नेपुर, गजेंद्रपुर, बादलपुर गांव निवासी प्रखर पौत्र स्व. शंभूनाथ सिंह को 24235 रैंक प्राप्त हुआ है। प्रखर जी ने लखनऊ में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से इंटरमीडिएट परीक्षा पास करके द्वितीय प्रयास में सफलता पाई है। प्रखर के पिता पशु चिकित्साधिकारी एवं चाचा लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट हैं। वहीं दूसरी ओर उनका चयन होने पर परिवार एवं क्षेत्र में उत्साह व्याप्त हो गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!