Trending

Jaunpur News : ​मोबाइल छूटने से बैंक खाते से निकले लाखों रूपये

टीम संचार सेतु

सरपतहां, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव निवासी कल्लू पुत्र अच्छे लाल के साथ एक अजीब घटना घटी। कल्लू ने बताया कि वह 8 जून को बाजार में सामान खरीदने गया था और भूलवश अपना मोबाइल दुकान पर छोड़ दिया। जब उसे मोबाइल की याद आई तो वह दुकान पर गया लेकिन उसका मोबाइल वहां नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि उसी रात को उसके खाते से 99,999 रुपये निकल गये। बीते 9 और 10 जून को भी उसके खाते से दो बार और 99,999 रुपये निकल गए। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक जाकर अपना खाता बंद कराया। पीड़ित द्वारा शुक्रवार को थाने पर इसकी लिखित शिकायत दी गई है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!