Trending

Jaunpur News : ​मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिये 16 से 30 जून तक करें आवेदन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य शाहिद जमाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का संचालन मत्स्य विभाग द्वारा किया जा रहा है जो पॉच वर्षो (2022-23 से 2026-27 तक) संचालित की जा रही है, इस योजना में ग्रामसभा के तालाबों के पट्टा धारको, मनरेगा कनवर्जेन्स अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये तालाबों सहित अन्य पट्टे के तालाबों के लिए हैं, इस योजना में न्यूनतम् पट्टा अवधि 4 वर्ष शेष रहनी चाहिए है। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में प्रथम वर्ष निवेश पर अनुदान एंव मत्स्य बीज बैंक की स्थापना हेतु दो उपयोजना है। इन दोनों ही उपयोजनाओं में 4 लाख प्रति हेक्टेयर पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। अवशेष 60 प्रतिशत लाभार्थी अंश होगा। यह योजना प्रदेश में स्थानीय पट्टा धारक मत्स्य पालकों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान में सहायक होगी तथा प्रदेश में मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी व स्वरोजगार का सृजन होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!