Trending

Jaunpur News : ​विग्रह पूजन एवं आरती के साथ शाही खिचड़ी का लगा भोग

टीम संचार सेतु

जौपुर। श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में प्रातः भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रह का डा. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में षोडशोपचार पूजन मुख्य यजमान डा. रजनीश श्रीवास्तव, देव दीक्षित, दियांशी दीक्षित, दिनेश सेठ, संध्या सेठ ने संयुक्त रूप से भगवान के विग्रह का पूजन एवं आरती किया। तत्पश्चात भगवान का दर्शन आम जनमानस को शाही खिचड़ी के भोग के पश्चात प्राप्त हुआ।
हजारों की संख्या में समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन एवं शाही खिचड़ी के प्रसाद का आनंद लिया। सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी। रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह तथा मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता) ने रथारूढ़ भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की आरती उतार कर नारियल तोड़कर रथ यात्रा का आरंभ किया।
रथयात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, मंदिर के मुख्य संरक्षक संतोष गुप्ता, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, नवदुर्गा शिवमंदिर के मुख्य ट्रस्टी निखिलेश सिंह, सरिता मिंगलानी, संजय सेठ, राजेश जावा, शिवशंकर साहू, नीरज श्रीवास्तव, जग्गू सेठ, निशाकांत द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, प्रथमेश शुक्ला, अलका उपाध्याय, अवंतिका सिंह, सरिता मिगलानी, पूजा उपाध्याय, ममता साहू, राजेश गुप्ता, राजन अग्रहरि, आलोक वर्मा, सुरेश शर्मा, मनोज मिश्रा, चुलबुल गुप्ता, संजय गुप्ता CA सहित जनपद तमाम लोगों हजारों की संख्या में रथ को हाथों से खींच करके मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिवमंदिर, सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई।
मार्ग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के संयुक्त टीम, बोल बम कांवरिया संघ के सुधीर साहू के नेतृत्व, अनाज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व, गणेश साहू के नेतृत्व, स्वर्णकार समाज द्वारा, योगेश भटिया सहित अन्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह—जगह रथ पर पुष्पवर्षा किया। समस्त भक्तों को जलपान की बड़ी दिव्य व्यवस्था उपलब्ध कराई। पूरे मार्ग भर भगवान के नाम का संकीर्तन और अद्भुत झांकी द्वारा समस्त श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। समाज के सभी वर्गों द्वारा रथयात्रा को सकुशल संपन्न कराने तथा सभी के अपार सहयोग हेतु रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह तथा महामंत्री शिवशंकर साहू ने संयुक्त रूप से सभी का आभार जताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!