Trending

Jaunpur News : ​प्रथम चरण में जनपद के 57 परिषदीय विद्यालयों की हुई पेयरिंग

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शासन के मंशानुसार अपर्याप्त छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों में नजदीक के विद्यालयों के संसाधनों के उपयोग किए जाने, जनहित एवं छात्रहित के उद्देश्य से जन समुदाय, अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति इत्यादि की सहमति तथा संबंधित विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव व संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 57 विद्यालय जिनमें 39 प्राथमिक एवं 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में पेयरिंग कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने बताया कि उक्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा 1 जुलाई से पेयरिंग हुए विद्यालय में अध्ययन एवं अध्यापन होगा। द्वितीय चरण के पेयरिंग हेतु खण्ड शिक्षाधिकारी से 28 जून तक प्रस्ताव मांगा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!