Trending

Jaunpur News : ​प्यासे राहगीरों की प्यास बुझा रहा ब्लाक प्रमुख का वाटर कूलर

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। इस तपती दुपहरिया में राहगीर को सबसे बड़ी समस्या पानी पीने को लेकर होती है, इसलिए इस समस्या को सुजानगंज की ब्लाक प्रमुख ऊषा श्रीप्रकाश शुक्ला ने गर्मी आने से पहले ही भांप लिया था। इसके चलते उन्होंने इस समस्या को दूर करने के लिए सुजानगंज के कई क्षेत्रों में ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगवाया गया जो सुजानगंज में सरकारी बस स्टाप के सामने, अम्बा जी मंदिर सुजानगंज, शांतिनगर बाजार, बेलवार बाजार, सरायभोगी बाजार, मधुपुर बाजार सहित क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर वाटर कूलर लगवाया गया जो इस समय इस तपती दुपहरिया में वाले राहगीरों की प्यासे बुझाने में कारगर साबित हो रहा है। वहीं राहगीर सहित स्थानीय लोग ब्लाक प्रमुख उषा श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा करवाए गए इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। प्रमुखपति ने लोगों से अपील किया किया यह वाटर कूलर जनता का है, इसलिए जनता इस मशीन को अपना समझकर इसका पूरी जिम्मेदारी से देखभाल करें। अराजक तत्वों से बचाने में अपनी भूमिका निभायें तथा अनावश्यक जल बर्बाद न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!