Trending

Jaunpur News : ​किसान के बेटे का पीओ पद पर हुआ चयन

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से कोई भी असुविधा आड़े नहीं आ सकती। मेहनत और लगन के बल सफलता की बुलंदियों की बुलंदियां हासिल कर गांव व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। गद्दीपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा के पुत्र विशाल मिश्रा (22) एसबीआई बैंक में पीओ के पद पर चयन हुआ है। विशाल की यह बड़ी सफलता है। ग्रामीणों का कहना है कि विशाल ने मेहनत से पढ़ाई करके गांव व प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। विशाल की माध्यमिक शिक्षा प्रकाश ग्लोबल से ग्रहण किये हैं। उनकी सफलता पर पिता नरेंद्र प्रसाद व मां क्षमा मिश्रा फूले नहीं समा रहे हैं जिन्होंने बताया कि प्रकाश ग्लोबल से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण किये। इसके बाद बीएचयू से बीए व एमए‌ की शिक्षा ग्रहण किया। वह हमेशा से मेहनत करता है जिससे यह सफलता प्राप्त हुआ। बता दें कि इनके दादा स्व. राधेमोहन मिश्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किये गये थे। उनका प्रभाव पर बच्चों पर पढ़ रहा है। वहीं इस सफलता पर महेंद्र मिश्रा, सत्येन्द्र, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश, संतोष, मनोज सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!