Trending

Jaunpur News : ​दिव्यांग बच्चों के बीच हुआ योग कार्यक्रम

टीम संचार सेतु

बक्शा, जौनपुर। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला की देख—रेख में हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा में दिव्यांग बच्चों के साथ योगा कार्यक्रम कराया गया जहां नामित चिकित्सा अधिकारी बक्शा विवेक द्विवेदी, योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी, योग प्रशिक्षिका अनीता यादव की मौजूदगी रही। संस्थान के प्रबन्धक विनोद माली ने विवेक द्विवेदी को बुकें एवं दुपट्टा देकर स्वागत किया। इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने दिव्यांग बच्चों के बीच योगा कराया जहां योग प्रशिक्षिका अनीता यादव ने बताया कि योग हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। चाहे वह सामान्य व्यक्ति हो या दिव्यांग, योग करने से कई रोगों का निवारण होता है। व्यक्ति शारीरिक स्वस्थ रहता है तो बीमार कम पड़ता है। शारीरिक स्वस्थ रहने से मन प्रसन्न रहता है। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के बीच पहली बार योग कराने का अवसर मिला है। अब महीने में एक बार इन दिव्यांग बच्चों को योग कराने आऊंगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राम अवतार माली, संस्थान संचालक डॉ प्रमोद सैनी, संदीप यादव, जितेन्द्र मौर्या, जिलेदार विश्वकर्मा, मनोज माली, सोनम यादव, मंजू प्रजापति, पूनम उपाध्याय, प्रिया, शिवम सैनी, सत्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!