Trending

Jaunpur News : ट्रेलर व पिकप की टक्कर में चालक गम्भीर रूप से घायल

टीम संचार सेतु

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के समीप बुधवार की सुबह टेलर तथा पिकप की आमने—सामने टक्कर हो गयी जिसमें पिकप का चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा खलासी को भी चोट आयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर के मेला मैदान से एक पिकप बिस्किट लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। उक्त स्थान पर वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर में पिकप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा पिकप का चालक राकेश यादव (37 वर्ष) फंस गया। खलासी आमिर अली भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को किसी प्रकार बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं दूसरी ओर ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!