Trending

Jaunpur News : राज्य निदेशक ने यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया आरसेटी जौनपुर का किया निरीक्षण

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राज्य निदेशक राश्मेन्द्र सक्सेना ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी जौनपुर का निरीक्षण जहां पहुंचने से पहले निदेशक आरसेटी उपेन्द्र कुमार ने राज्य निदेशक का स्वागत किया। इसके बाद श्री सक्सेना ने आरसेटी में चल रहे जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) और महिला सिलाई बैच के प्रशिक्षार्थियों से वार्ता करते हुए कहा कि आप अपना खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू कर सकती हैं। यह ऐसा कार्य है जिसकी मांग कभी समाप्त नहीं होनी है, इसलिए निश्चित ही इस व्यवसाय में सफल होने की बहुत ज्यादा अवसर उपलब्ध है और लगातार प्रयास से आपका काम और भी अच्छा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर एक ऐसा कौशल है जो महिलाओं के लिये सम्मानजनक भी है और रोजगार देने वाला भी है। ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करके आप आत्मनिर्भर भी होंगे। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर कर सकती हैं। महिला सिलाई के प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुये कहा कि आप ऐसा कार्य सीख रहे हैं जिसमें आप भविष्य में स्वयं का बुटीक खोल सकते हैं। साथ ही सिलाई का ज्ञान आपको मिल गया है। अब आप इसे अन्य लोगों को भी बांटिये जिससे आपका ज्ञान और अनुभव बढ़ेगा। भविष्य में पानी की महत्ता और कूड़ा प्रबंधन के बारे में भी बताया। इसी क्रम में निदेशक आरसेटी उपेन्द्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों को स्वरोजगार के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की कमाना करते हुये कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर संस्थान में वरिष्ठ संकाय अभिषेक दुबे, संकाय श्रवण मौर्य, कार्यालय सहायक जगदीश गौड़, प्रतीक शर्मा, अटेंडर सौरभ कुमार, माली नसिर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!