Trending

Jaunpur News : एमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में समर कैम्प सम्पन्न

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय द्वेत्र में स्थित एमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर जमालापुर में 8 से 14 मई तक समर कैंप का आयोजन हुआ। समर कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली, कैरम एवं चेस प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही मिशन वीरांगना खेल एवं शिक्षा ट्रस्ट द्वारा लगभग 150 छात्राओं को एक सप्ताह का ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। 15 एवं 16 मई को आयोजित समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुदित सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक मंडल में एनके पांडेय तथा वीके ओझा उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ खेल एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण को भी आवश्यक बताया। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर वीरेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!