Trending

Jaunpur News : ​तेरहवी का बहिष्कार करके श्रद्धांजलि देकर किया गया नमन

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के सैदपुर गांव में शुक्रवार को समाजसेवी दशरथ यादव की श्रद्धांजलि सभा हुई जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। ज्ञात हो कि दशरथ जी का बीते 18 जून को निधन हुआ था। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि दशरथ जी का जीवन गरीबों, असहायों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने समाज में अपने त्याग व समर्पण के चलते अलग छवि बनाई थी।
श्रद्धांजलि सभा में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, राजेन्द्र यादव, शरद यादव, नन्हे लाल यादव, राहुल त्रिपाठी, अनिल यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रिंस यादव, डॉ विजय बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।अन्त में दशरथ जी के पुत्र सुरेन्द्र यादव सहित अन्य ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!