Jaunpur News : ​मर्जर आदेश वापसी तक संघर्ष रहेगा जारी: अमित

जौनपुर। परिषदीय विद्यालय में चल रहे मर्जर के खिलाफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी न्यायिक गरिमा जायसवाल को सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कम छात्र संख्या को आधार बनाकर पेयरिंग/मर्जर किए जाने की कार्यवाही गतिमान है जो शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 एवं बाल अधिकार के सर्वथा विपरीत एवं विधि विरुद्ध है। शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में प्रावधानित है कि प्रत्येक बच्चे के घर के एक किलोमीटर की परिधि व 300 की आबादी पर प्राथमिक विद्यालय और 3 किलोमीटर की परिधि व 800 की आबादी पर उच्च प्राथमिक विद्यालयो की स्थापना होगी। इसी के अनुरूप पूरे प्रदेश में विद्यालयों की स्थापना की गई है। विद्यालय में बच्चों के घटने का जिम्मेदार विभाग स्वयं है जिसका मुख्य कारण परिषदीय विद्यालयों के निकट ही निजी विद्यालयों को नियम/मानक विरुद्ध मान्यता देना, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का निर्बाध गति से चलते रहना व विभिन्न शिक्षक भर्तियों के दौरान विद्यालयो में शिक्षकों का असमान वितरण करना, शिक्षकविहीन विद्यालयों में पिछले कई वर्षों से स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति न हो पाना, शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराना आदि।
श्री सिंह ने कहा कि अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के शासनादेश 16 जून 2025 को निरस्त करते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप स्थापित किसी भी परिषदीय विद्यालय में कम छात्र संख्या को आधार बनाकर पेयरिंग/मर्जर करने की कार्यवाही तत्काल रद्द/निरस्त की जाय। सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती की जाय। प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में अनिवार्य रूप से प्रधानाध्यापक की तैनाती की जाय। शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लेकर सिर्फ उन्हें शिक्षण कार्य करने दिया जाय। परिषदीय विद्यालयों के एक किलोमीटर की परिधि में दिए गए सभी मान्यता प्रकरणों की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय तथा अभियान चलाकर ऐसे नियम/मानक विरुद्ध स्कूलों को दी गई मान्यता को प्रत्याहरित करने की कार्यवाही की जाय। अनाधिकृत रूप से संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को प्रत्येक दशा में बन्द कराया जाय। छात्रों का आधार और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाय।
ज्ञापन देने से पहले जिलाध्यक्ष श्री सिंह के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों की उपस्थिति में मर्जर आदेश के खिलाफ तख्ती बैनर हाथ में लेकर गगनभेदी नारों के साथ पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का परिक्रमण किया। कार्यक्रम को सुशील उपाध्याय, चन्दन सिंह, अरूण सिंह, विजय प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, अर्चना सिंह, शैलेंद्र सिंह, सतीश सिंह, संतोष बघेल, रमेश यादव, संतोष बघेल, रोहित यादव सहित तमाम वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, इंदु प्रकाश यादव, मनीष सोमवंशी, दिवाकर चौहान, मृत्युंजय सिंह, अतुल सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, राजीवमणि त्रिपाठी, विशाल सिंह, रामसिंह राव, प्रवीण सिंह, सुजीत सोनकर, मनोज सिंह, संतोष बिंद, सरोज सिंह, भूपेश सिंह, सजल सिंह, प्रवीन सिंह, गिरीश सिंह, अजित सिंह, रोहित सिंह, मुन्ना लाल यादव, उमेन्द्र सिंह, धनंजय मिश्र, अरविंद गिरी, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, नीतीश सिंह, राम कृपाल यादव, प्रदीप सूर्या, स्वतंत्र कुमार, राजन सिंह, प्रवीण सिंह, शैलेश सिंह, राजीव लोहिया, सुनील प्रजापति, अमर बहादुर यादव, अमित अस्थाना, संतोष उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, नवीन सिंह, सर्वेश सिंह, अमित मिश्रा, विवेक सिंह, महेंद्र मिश्र, अनुज सिंह, ममता गुप्ता, आराधना, मधु, प्रियंका, दशरथ, गजाला, वन्दना सरकार, कविता, सौम्या सिंह, यामिनी सिंह, अंजली राय, रेखा चौहान, रेनू मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, विवेक कुमार, उपेंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post