Trending

Jaunpur News : जौनपुर की बेटी 'अनन्या समर्थ' ने अन्तरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया शहर का नाम

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र निवासी मृदुला श्रीवास्तव एवं सुदीप कुमार श्रीवास्तव की होनहार बेटी 'अनन्या समर्थ' ने एक लंबे संघर्ष व न थकने वाले प्रयास को एक सम्मान जनक मुकाम तक पहुंचाकर खुद की प्रतिभा को साबित करते हुए, अंतरराष्ट्रीय आइकॉनिक बेस्ट नेगेटिव रोल ऑफ इंडियन टेलिविजन अवार्ड 2025 के लिए नामित हुई हैं, जो निःसंदेह न सिर्फ माता-पिता, परिवार, रिश्तेदारों व शहर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जौनपुर की आने वाली प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा दायी भी है।
बताते चलें कि अनन्या समर्थ मुम्बई में रहकर अपने बूते पर बिना किसी गॉडफ़ादर के स्वयं के अभिनय के जूनून को सच साबित करके दिखाया। जौनपुर शहर में पली बढ़ी अनन्या का बचपन से ही एक एक्टर बनने का सपना था, जो बिल्कुल भी आसान नहीं था, बिना किसी गॉडफादर के, लेकिन जौनपुर शहर की इस बेटी ने आमतौर पर नामुमकिन से दिखने वाले सपने को सचकर दिखाया। अनन्या मुम्बई माया नगरी के तौर तरीकों से अनजान कभी भी भयभीत नहीं हुईं, उसका सपना बड़ा और संकल्प दृढ़ था सो उन्होंने अपने एक्ट्रेस बनने के सपने को साकार किया।
मिस जौनपुर भी रह चुकी हैं 'अनन्या समर्थ'
इस खुशी के मौके पर अनन्या ने अपने इस उपलब्धि के लिए अपने माता पिता व परिवार को स्वयं के उत्साहवर्धन व सपोर्ट हेतु धन्यवाद देते हुए स्वयं को भाग्यशाली मानती हैं। साथ ही जौनपुर शहर की नई प्रतिभाओं के लिए कहा कि बड़े सपने देखने और उसे साकार करने में कभी न घबराएं नहीं आगे बढ़े। आपकी सोच व आपका सच्चा संघर्ष आपको कभी भी निराश नही होने देता सफलता अवश्य मिलती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!