Trending

Jaunpur News : हौसलाबुलन्द चोरों ने खाली पड़े घर को खंगाला

Naya Savera Network
लाखों के बेशकीमती जेवरात व नगदी पर फेरा हाथ
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने एकत्र किये साक्ष्य
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के नालापार मोहल्ले में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने मकान को उस समय निशाना बनाया जब परिवार नार्मल मैदान में स्थित अपने नये घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना किया।
जानकारी के अनुसार पवन मोदनवाल पुत्र दयाशंकर शुक्रवार की शाम नार्मल मैदान में स्थित अपने नये घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल था। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे चोर मकान की छत के रास्ते सीढ़ी से घर में घुस गए। घर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली और इत्मीनान से दो गोदरेज की अलमारियों का ताला खोलकर उनमें रखे लगभग 40 लाख रुपये के बेशकीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गये।
शाम को जब परिवार वापस लौटा तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर अलमारियां खुली मिलीं और जेवरात गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच हेतु अपने साथ ले गई। वहीं पुलिस आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!