Trending

Jaunpur News : ​लोहिया पार्क में तैयार किये जा रहे योग प्रशिक्षक

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शासन के मंशानुरूप 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां बहुत ही तेजी से चल रही हैं। सभी तहसीलों में अधिक से अधिक योग प्रशिक्षकों को तैयार किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा सके। पतंजलि योग समिति और आयुष विभाग के तत्वावधान में पूरे नगर में जनजागरण के तहत योग यात्राएं निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास लोहिया पार्क स्थित परिसर में प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक संगीतमय एडवांस योग प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और योग प्रशिक्षक अरविन्द कुमार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के साथ रोगानुसार विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर युवा भारत के मंडल प्रभारी डॉ हेमंत कुमार, कुलदीप योगी, अर्जुन सिंह, विकास यादव, त्रियंबकम मिश्रा, क्षमा सिंह, विरेन्द्र यादव, सुप्रिया, अर्चना, एसके यादव, रजनी साहू, राजन सिंह, बीरा यादव, नन्दलाल, दीपक मौर्य, अनीता, प्रभात कुमार, साधना मौर्य सहित तमाम योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!