Trending

Jaunpur News : श्रम विभाग ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम

टीम संचार सेतु

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध सप्ताह का आयोजन श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर के बदलापुर पड़ाव पर स्थित विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता एवं बाल श्रम न कराये जाने हेतु आमजन नागरिकों के समर्थन तथा हस्ताक्षर करके अपनी सहमति व्यक्त किये जाने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर श्री यादव ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि जिले को बाल श्रम मुक्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर शैलेश जी, मुन्ना उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!