Trending

Jaunpur News : ​यातायात पुलिस ने चलाया जबर्दस्त अभियान

टीम संचार सेतु

जौनपुर। यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 148 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 30 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 5 डग्गामार वाहन को सीज किया गया तथा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। बताया गया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के मुख्य स्थानों जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा व सिपाह तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 148 वाहनों के चालान किये गये। साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर 30 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 5 डग्गामार वाहन को सीज किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!