Trending

Jaunpur News : गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक वीडियो बनाने वाला धराया

Naya Savera Network
खुटहन, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान 'ऑपरेशन वज्रपात' के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में खुटहन पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक, भारी आक्रमक पोस्ट करने भड़काऊ व रंगदारी से सम्बन्धित विडियो व झगड़ालू गैंग बनाकर भय एवं आतंक का माहौल पैदा करने वाले एक अराजक तत्व को धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 इसरा पुत्र मो0 अली सा0 शेख अशरफपुर थाना खुटहन हैं। वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, उ0नि0 उ0नि0 महेन्द्र यादव, का0 सुरेन्द्र वर्मा, का0 कुलदीप गोस्वामी एवं का0 सोनू यादव शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!