Trending

Jaunpur News : ​पर्यावरण दिवस पर कटाहित खास से निकली पदयात्रा

टीम संचार सेतु

मछलीशहर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को स्थानीय तहसील के कटाहित खास गांव से पर्यावरण जागरूकता के लिए पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रधान श्रीनाथ सरोज ने किया। विभिन्न गांव से होकर ढाई किलोमीटर का सफर पूरा कर यह यात्रा बहाउद्दीनपुर स्थित सरस्वती वंदना पब्लिक स्कूल परिसर में समाप्त हुई।
विद्यालय परिसर में वन विभाग के रेंजर विपिन यादव, उप रेंजर बृजेश यादव, सौरभ सिंह, कर्मवीर पाल की उपस्थिति में आम का पौधा रोपा गया। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव के परिसर में 5 आम और 1 आमड़ा का पौधरोपण किया गया। विशेष बात यह रही कि इन पौधों के साथ संविधान के मूल्यों से संबंधित संदेश भी लगाए गए। पर्यावरण प्रेमी एवं सौहार्द साथी राज बहादुर यादव की तरफ से कई लोगों में निशुल्क पौधे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में डॉ. हेमंत यादव तथा सौहार्द साथी सिकंदर बहादुर मौर्य ने पर्यावरण संरक्षण और संविधान के मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सौहार्द थिएटर ग्रुप आजमगढ़ के नागेंद्र, अनिल व बृजनाथ की टीम ने पर्यावरण जागरूकता पर आधारित एक प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सौहार्द साथी प्रकाश चंद भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सौहार्द बंधुता मंच के सक्रिय सदस्य संतोष यादव, शैलेश यादव, नरेंद्र गौतम, प्रेमचंद बिंद, रमेश यादव, इंदल गौतम, कैलाशनाथ यादव, नरेंद्र प्रसाद यादव, अजय यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, सुबाष चंद यादव, बसंत लाल पाल, शेर अली, नियामत अली, याकिब अली, चंद्र बहादुर पाल, संजय यादव, पशु चिकित्सक संतोष पाल, संत लाल गौतम, राहुल गौतम, विनय सरोज, संतोष यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौहार्द साथी एवं पर्यावरण व संविधान कार्यकर्ता राज बहादुर यादव ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!