Trending

Jaunpur News :डीएम ने किया आरओबी निर्माण का निरीक्षण, डेडलाइन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Naya Savera Network


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा बुधवार देर सायं जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन पर के किमी. 830/9-10 जौनपुर (सिटी यार्ड) उत्तर रेलवे के सम्पार संख्या 09 बी0 पर रा0मा0सं0-231 के किमी0 169.10 पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु (Railway Overbridge) के निर्माण हेतु कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम की भौतिक प्रगति संतोषजनक पाई निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान नागरिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा उ.प्र. राज्य सेतु निगम लि., सेतु निर्माण इकाई, जौनपुर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य हेतु कार्यस्थल पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए सुरक्षा मानकों का अनुपालन एवं ध्यान देते हुए तीव्रगति से निर्धारित लक्षित समयावधि (माह जून, 2027) में गुणवत्तापूर्ण कार्य को सम्पादित कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि यह रेल उपरिगामी सेतु पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। इस अवसर पर परियोजना प्रबन्धक सेतु निर्माण निगम जेपी गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे। 

100 बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति धीमी पाए जाने पर लगाई फटकार
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा को उच्चीकृत कर 100 बेड के अस्पताल के रूप में विकसित किए जा रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति अपेक्षाकृत धीमी तथा गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कराए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर के सामने परियोजना से संबंधित विवरण, लागत, कार्यदायी संस्था एवं पूर्णता की समयसीमा प्रदर्शित करने वाला सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण कराया जाए ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!